Mumbai Local Viral Video: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हर दिन के साथ भीड़ बढ़ती ही जा रही है। जिसके चलते मुंबई में रह पाना आसान नहीं है। मुंबई में रह रहे लोगों को हर एक चीज के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है फिर चाहे वो काम ढूंढना हो या मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर करना हो। मुंबई लोकल में भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन से उतरने के लिए कड़ी मशक्कत करता हुआ नजर आ रहा है। भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि उतरते हुए शख्स प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है।
मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने की वजह से ट्रेन में भीड़। हमेशा से ही हमें सलह दी जाती है कि पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में पहले लोगों को उतरने दिया जाए और उसके बाद ही उसमें चढ़ें। लेकिन जब कहीं भी भीड़ ज्यादा हो जाती है तो नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई देती हैं। ऐसा की कुछ इस वीडियो में भी होता दिखाई दे रहा है। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन रुकी है और लोग उसमें जैसे तैसे घुस जाना चाहते हैं। ऐसे में ट्रेन से उतरने वालों के लिए दिक्कत खड़ी हो जाती है। एक शख्स बड़ी ही मुश्किल से भीड़ को चीरता हुआ निकल पाता है। इसके लिए उसे कड़ी मशक्कत करते हुए देखआ जा सकता है। इतना ही नहीं भीड़ इतनी ज्यादा था कि उतरते हुए शख्स प्लेटफॉर्म पर ही गिर गया।
Spirit of Mumbai Kinda Kalesh pic.twitter.com/Y0D8Fzq17M
मुंबई लोकल ट्रेन में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर की गई है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “लोग लोकल ट्रेन में चढ़ने के लिए दम तोड़ते हैं, दुर्व्यवहार करते हैं, दूसरों को धक्का देते हैं, झगड़ते हैं। ऐसा सिर्फ विश्वगुरु भारत में ही होता है।” तो वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा “वहां लोकल ट्रेन में यह नई सामान्य बात है”।
Prayagraj Flood: प्रयागराज से पटना तक गंगा के पानी ने मचाई तबाही ...
Ahmedabad Poster Controversy: Gujarat Police के पोस्टरों पर विवादित नारे को लेकर हंगामा ...
Premanand Maharaj Controversy : संत प्रेमानंद के बयान से बवाल! लड़कियों को लेकर ...
Uorfi Javed Lip Filler Removal: Uorfi Javed’s Swollen Face Creates Buzz on Internet, Know Side ...