Viral Video: लड़की बनकर Girls Hostel में घुसना पड़ा भारी, पकड़े जाने पर हालत हुई खराब, वीडियो वायरल

28 Mar, 2024
X/@gharkekalesh Viral Video: लड़की बनकर Girls Hostel में घुसना पड़ा भारी, पकड़े जाने पर हालत हुई खराब, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया के इस जमाने में थोड़ी सी भी ऊंच नीच होने का वीडियो अगर बना है तो उसका वायरल होना लगभग तय ही होता है। आए दिन हमें सोशल मीडिया पर नए और अनोखे, हंसी से लोट पोट कर देने वाले वीडियो वायरल होते दिख ही जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक लड़की बनकर गर्ल्स हॉस्टल में घुसा लेकिन वो पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद गर्ल्स हॉस्टल के अधिकारियों ने उस लड़के की जो हालत की उसका वीडियो किसी ने बना लिया। आप भी ये वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, सबसे पहले ये वीडियो देखिए। 

लड़की बनकर गर्ल्स हॉस्टल में घुसा लड़का 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के की पिटाई की जा रही है। वीडियो के साथ साझा किए गए कैप्शन में दी गई जानकारी को सही मानें तो ये लड़का लड़की बनकर गर्ल्स हॉस्टल में घुसा था। लेकिन शायद लड़के की किस्मत अच्छी नहीं थी और हॉस्टल के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ वो वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। अधिकारियों ने उसको इतना पीटा की आगे से वो लड़का दुबारा ऐसा कुछ भी करने की हम्मत नहीं करेगा। पकड़े जाने पर कई लोग उसे डंडे से मार रहे हैं इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। लड़कियों की भीड़ भी ये होता हुए देख रही है। 

पिटाई का वीडियो वायरल 

हॉस्टल में घुसने पर हुई लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जागरण टीवी इस वीडियो के समय, स्थान और सही होने की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 लाख 47 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ-साथ लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘मेन आर टैलेंटिड’।

 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK