Wayanad By Election 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मैदान में उतरी हैं और अपने भाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह यहां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वह फिलहाल 3 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या वह राहुल गांधी का रिकोर्ड तौड़ पाएंगी? आपको बता दें कि सत्यन मोकेरी को केवल 1 लाख 15 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं वहीं प्रियंका गांधी 3,37064 वोटों का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। वहीं राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड सीट 6,47,445 वोट हासिल करके रिकॉर्ड कायम किया था।