Ways to Make a Baby Stop Crying: आपका बच्चा पूरी तरह से आप पर निर्भर रहता है। आप ही उसे भोजन, प्यार-दुलार देती हैं। जिसकी उसे बेहद जरुरत होती है। जब बच्चा रोता है, तो यह यह बताना चाहता है कि उसे इसमें से किसी एक या फिर सभी चीजों की जरुरत है। उसे भूख लगी है या फिर उसे सोना है। कई बार तो यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि बच्चा आपको क्या बताना चाह रहा है। जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होता है वह आप के साथ बातचीत करने के दूसरे तरीके सीख लेता है। वह आँखों का सम्पर्क बनाने में , शोर मचाने या मुस्कुराने में माहिर होता चला जाएगा।
भूख आपके छोटे बच्चे के रोने के सबसे आम कारणों में से एक है। आपका शिशु जितना छोटा होता है, उसके भूख से रोने की संभावना उतनी ही अधिक होती है।
अत्यधिक गर्मी या सर्दी लगने पर। नवजात शिशु अपने शरीर का तापमान खुद से आसानी से नियंत्रित नहीं कर सकते। यदि उसे बहुत गर्मी या सर्दी लगे, तो वह रोना शुरु कर देते हैं।
वो गोद में आना चाहता है। शिशु आपका बहुत सारा प्यार-दुलार, चाहता है। इसलिए हो सकता है कि वह गोद में आने के लिए रो रहा हो।
बच्चे की तबियत ठीक नहीं है। यदि आपके शिशु की तबियत ठीक नहीं है, तो वह अपने सामान्य से आवाज से अलग स्वर में रोएगा। यह स्वर कमजोर, लगातार या फिर ऊंचे आवाज में हो सकता है। यदि बच्चा आमतौर पर काफी अधिक रोता है।