Weather Update : उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान इस साल पहली बार 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को भी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि शनिवार से उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून की दस्तक हो सकती है, जिससे तपती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…