Dream Meaning: अक्सर सोते हुए हम कोई सपना देखते हैं। लेकिन उन सपनों का अर्थ हमें समझ नहीं आता है। लेकिन इनमें कुछ सपने शुभ और कुछ अशुभ होते हैं। कई बार सपने ऐसे होते हैं जो आपको खुश कर देते हैं वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जो आपको परेशान कर देते हैं, कभी कोई डरावना सपना देख कर रात में ही आंख खुल जाती है और डर जाते हैं। हालांकि इन सपनों का कोई न कोई अर्थ जरुर होता है। लेकिन यह अर्थ हमें पता नहीं होता है। हालांकि इन सपनों का अर्थ पता नहीं होता है लेकिन हर सपने का अर्थ जरुर होता है। आइए जानते हैं इन सपनों का अर्थ।
खाना - यदि आप सपने में अच्छा खाना देखते हैं तो यह एक अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको बड़ी मात्रा में धन मिलने वाला है या कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
दूध से स्नान - सपने में दूध से स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको करियर में सफलता मिलेगी। वहीं आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। इसलिए यह सपना भी अच्छा माना जाता है।
दुश्मन से लड़ना - सपने में अपने दुश्मन से लड़ाई-झगड़ा देखना अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। आप अपने दुश्मन को मात दे सकते हैं।
कमल का फूल - सपने में कमल का फूल देखना मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
बारिश - यदि आप सपने में बारिश देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आप पर धन की वर्षा हो सकती है। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आपके लव पार्टनर के आने का भी इशारा हो सकता है।
स्त्री से बात करना - सपने में किसी सुंदर स्त्री या कन्या से बात करना अच्छा माना जाता है। इसका अर्थ है कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कैंची - सपने में कैंची चलाते देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह प्रेमी जीवन और दांपत्य जीवन के लिए शुभ संकेत नहीं है।
थप्पड़ - सपने में थप्पड़ मारते देखना शुभ संकेत नहीं है। इसका अर्थ है कि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
बाढ़ - सपने में बाढ़ देखना भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।
गंदा पानी - सपने में गंदा पानी देखना अशुभ संकेत माना जाता है।
सूर्यास्त - सूर्यास्त भी अच्छा नहीं माना जाता है। सपने में सूर्यास्त देखने से किसी अशुभ घटना के होने का संकेत मिलते हैं।
खुद को घोड़े से गिरते देखना - स्वयं को घोड़े से गिरते देखना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे करियर में असफलता आती है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।