Women's Diet: स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर में पोषक तत्व बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी होता है। खासकर, महिलाओं को ज्यादा पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिंदगी के हर चरण में उनके शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। इसलिए, बढ़ती उम्र के साथ कुछ पोषक तत्वों का सेवन करना बेहद जरूरी है। महिलाओं को अच्छा खाना बहुत जरूरी है क्योंकि उन्हें एनीमिया जैसी खतरनाक बीमारियों का ज़्यादा खतरा रहता है। आप कुछ आसानी से मिलने वाले पौष्टिक आहार से अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं।
अंडे में उच्च गुण वाले प्रोटीन और स्वस्थ वसा पाई जाती है, जो हमें लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते हैं और दिनभर आपके शरीर को निरंतर ऊर्जा प्रदान करते हैं। अंडा आयरन, कोलीन, विटामिन डी और विटामिन बी -12 सहित और भी कई तरह से ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है।
सेब साल के 12 महीने मिलता है। अगर आपको कभी भी लो एनर्जी महसूस हो तो आप तुरंत सेब खा सकते हैं। सेब खाने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। ये आपके शरीर की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।
कई लोग टमाटर खाना पंसद नहीं करते हैं लेकिन टमाटर बेहद गुणकारी सब्जी है। टमाटर में इसमें लाइकोपेन पाया जाता है। जिससे स्तन कैंसर और दिल की बीमारियों का दूर रहता है। साथ ही हड्डियों को मजबूत भी करता है।