World Blood Donor Day 2024: विश्व रक्तदाता दिवस हर साल 14 जून को मनाया जाता है। यह दिन स्वैच्छिक और निःस्वार्थ रक्तदाताओं को सम्मानित करने और रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। रक्तदान जीवन रक्षक है और इससे कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान एक महत्वपूर्ण उपहार है जो जीवन बचा सकता है। रक्तदान एक महत्वपूर्ण उपहार है जो जीवन बचा सकता है। आइए जानते हैं इसका इतिहास, महत्व और थीम।
विश्व रक्तदाता दिवस 2024 की थीम विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके साझेदार और दुनिया भर के समुदाय इस थीम के पीछे एकजुट होंगे इस साल की थीम है "दान का जश्न मनाने के 20 साल: धन्यवाद रक्तदाता!" (20 years of celebrating giving: Thank You Blood Donors!)
मई 2005 में WHO ने आधिकारिक तौर पर अपने 192 सदस्य देशों के साथ 58वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में विश्व रक्तदाता दिवस की स्थापना की। विश्व रक्तदाता दिवस की शुरुआत 4 जून,2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटी, अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ़ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन (IFBDO) द्वारा की गई थी। 14 जून का दिन कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चुना गया है जिन्होंने ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी। लैंडस्टीनर ने रक्त को चार समूहों में वर्गीकृत किया।
रक्तदान से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है। यह दुर्घटनाओं, सर्जरी, एनीमिया और कैंसर जैसे रोगों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित रक्तदान से दाताओं को भी स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे कि दिल के रोगों का खतरा कम होता है। रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है जो दाता को समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराती है। इस दिन के माध्यम से रक्तदान के महत्व और आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महान कार्य में भाग लें।
May 2025 Event Calendar: जानें मई 2025 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण दिनों ...
Pahalgam Terror Attack Update: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच Trump ने क्या संकेत दिया? ...
World Penguin Day 2025: Mate For Life, Cutest Animals Of All, And More Such Penguin ...
World Book and Copyright Day 2025: Challenges Posed By AI To Copyright Infringements ...