World Book and Copyright Day 2025: विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन लेखकों के सम्मान और पुस्तकों के महत्व के लिए मनाया जाता है। इस साल की थीम ‘अपने तरीके से पढें’’ घोषित की गई है। किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। यह दिन लेखकों और प्रकाशकों के अधिकारों की रक्षा करता है और किताबों के महत्व को दर्शाता है। यहां देखें विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के प्रेरणादायक कोट्स और स्लोगन।
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस के प्रेरणादायक कोट्स (World Book and Copyright Day Inspirational quotes)
पुस्तकें ज्ञान का भंडार हैं, जो हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती हैं। – महात्मा गांधी
नौ रत्नों से बढ़कर, किताब अनमोल रत्न है, जिसकी कोई कीमत नहीं है। - महात्मा गांधी
पुस्तकें मेरी सच्ची मित्र हैं, जो मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ती। – अमृता प्रीतम
पुस्तकें जीवन का दर्शन सिखाती हैं और हमें बेहतर इंसान बनाती हैं। – मुंशी प्रेमचंद
एक बुरी किताब पढ़ना, जहर पीने के समान होता है। - टालस्टाय
मैं यही कहूंगा कि, वही मेरा सबसे अच्छा दोस्त है, जो मुझे ऐसी किताब दे, जो आज तक मैंने न पढ़ी हो।- अब्राहिम लिंकन
विचारों के युद्ध में किताबें ही अस्त्र होती हैं।- बनार्ड शों
यदि आप वही किताब पढ़ते है, जो और लोग पढ़ रहे हैं, तो यकीन मानो आप वही बनोगे,जो वह लोग बनते हैं। - हरुकी मुराकामी
पुस्तकें ही समाज की चेतना को जागरूक करने का सफल प्रयास करती हैं।
किताबें ही इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं।
किताबें मानव को मानवता का पाठ पढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाती हैं।
पुस्तकें विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का भी महामंत्र देती हैं।
किताबों में लिखित ज्ञान किसी भी मानव को सफलता के शीर्ष तक ले जाता है।
पुस्तकें एक ऐसा उपहार है, जिसके मिलने पर विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है।
पुस्तकें ही मानव में धैर्य और समर्पण की भावना का संचार करती हैं।
जीवन में सफल होने के लिए हर विद्यार्थी को अपनी पुस्तकों के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
पुस्तकें ही मानव की अज्ञानता का नाश करके उन्हें ज्ञान के द्वार तक ले जाती हैं।
पुस्तकें ही मानव की सफलता में ज्ञान का आधार बनती हैं।
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस स्लोगन (World Book and Copyright Day slogans)
पुस्तकें पढ़ें, ज्ञान बढ़ाएं, भविष्य बनाएं
लेखकों का सम्मान, पुस्तकों का सम्मान
पुस्तकें पढ़ें और दुनिया को समझें
पढ़ना जीवन को समृद्ध बनाता है
कॉपीराइट का सम्मान करें, रचनात्मकता का समर्थन करें
पुस्तकें बनाने वालों का सम्मान करें
पुस्तकें जीवन के मार्गदर्शक हैं
कॉपीराइट सुरक्षा पर जोर देने वाले स्लोगन
पुस्तकों की नकल न करें, कॉपीराइट का सम्मान करें
पुस्तकें पढ़ें और ज्ञान प्राप्त करें
पुस्तकें जीवन को बदल सकती हैं