World Brain Day 2024: विश्व मस्तिष्क दिवस हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन मस्तिष्क स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के प्रति लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ताकि मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों का समय पर निदान और उपचार हो सके। आइए जानते है कि थीम इतिहास और महत्व।
विश्व मस्तिष्क दिवस की शुरुआत 2014 में विश्व न्यूरोलॉजी फेडरेशन (World Federation of Neurology - WFN) द्वारा की गई थी। WFN की स्थापना 22 जुलाई 1957 को बेल्जियम में हुई थी। इस फेडरेशन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मस्तिष्क स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है।
विश्व मस्तिष्क दिवस 2024 की थीम "मस्तिष्क स्वास्थ्य और रोकथाम" है। इस थीम में न्यूरोलॉजिकल रोगों के जोखिम कारकों को सक्रिय रूप से संबोधित करने, प्रारंभिक पहचान और प्रभावी प्रबंधन के महत्व पर जोर देने और रोकथाम रणनीतियों पर वैश्विक शिक्षा का प्रसार करने का मिशन शामिल है।
विश्व मस्तिष्क दिवस का महत्व मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों और स्थितियों के प्रति जागरूकता फैलाने में है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी देना न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के लक्षणों की पहचान करना और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना है। यह दिन न्यूरोलॉजिस्ट्स, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य संगठनों को एक मंच प्रदान करता है जहां वे मस्तिष्क स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रही नई खोजों और उपचार विधियों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।
मस्तिष्क का ध्यान रखने के लिए कम से कम 30 मिनट तक शारीरिक गतिविधि करें। खाने पीने का अधिक ध्यान रखें। आप खाने में मछली, जैतून का तेल, बादाम, अखरोट और नट्स खाने में शामिल करें। वयस्कों को प्रति रात सात से नौ घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। पर्याप्त नींद से मस्तिष्क स्वास्थ्य रहता है।
World Wind Day 2025: Role of Wind Energy in Sustainable Development, Know its Positive Impact ...
Blood Donation: The Journey of Donating Blood to Saving Lives, Know the Post-Donation Process ...
WTC 2025 Final : दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद जीता ICC खिताब, ...
Father’s Day 2025: From Mahatma Gandhi to Aristotle, List of Prominent Fathers of Various Fields ...