World Nature Conservation Day 2025 : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण पर बल देता है। इस दिन के माध्यम से इस बात पर बल दिया जाता है कि पृथ्वी सिर्फ मनुष्य की नहीं अन्य प्राणियों की भी है इसलिए पर्यावरण को न सिर्फ सुरक्षित बल्कि स्वच्छ भी रखना चाहिए। भविष्य के लिए भी प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण बेहद जरुरी है ताकि आने वाली पीढ़ी इस का उपयोग कर पाएं। इस दिन का उद्देश्य है प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और यह समझाना कि पृथ्वी के संसाधन सीमित हैं और हमें उनका संरक्षण करना चाहिए। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस दुनियाभर के देशों में 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत हेरिटेज क्लब ने 5 अगस्त 2022 को की थी। जिसका उद्देश्य सभी देशों और लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए एक मंच प्रदान करना था। इस दिन के माध्यम से वैश्विक पर्यावरणीय संकटों को दूर करना और लवायु परिवर्तन, जैव विविधता का नुकसान और प्रदूषण की गंभीरता नजर बनाए रखना। इसके कारण हो रही समस्याओं को दूर करना है। स्वस्थ पर्यावरण एक स्थिर और स्वस्थ समाज की नींव है।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हर साल किसी विशेष थीम की घोषणा की जाती है जो कि जो कि उस समय की समस्याओं पर आधारित होती है। इस साल विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2025 का विषय ‘‘पुनर्स्थापना, लचीलापन और जिम्मेदारी’’ है। यह थीम पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित है।
प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण बहुत जरूरी है। पृथ्वी पर जल, वायु, जंगल, जीव-जंतु जैसे संसाधन अनमोल हैं और उनकी सुरक्षा अनिवार्य है। पर्यावरण संरक्षण न केवल मनुष्य के लिए बल्कि वन्य जीव और जैव विविधता के लिए भी बेहद जरूरी है। हमें विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना होगा, जिससे कि प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग हो सके और संतुलित विकास बना रहे। इस दिन लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाता है और स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं में कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। वृक्षारोपण, रैलियां और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं।