World Refugee Day 2024: विश्व शरणार्थी दिवस हर साल 20 जून को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में शरणार्थियों के साहस, मजबूती और संघर्ष को पहचानना और सम्मानित करना है। विश्व शरणार्थी दिवस शरणार्थियों के संघर्षों को समझने, उनके प्रति सहानुभूति और समर्थन बढ़ाने, उनके अधिकारों की रक्षा के प्रयासों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। आइए जानते हैं 2024 की थीम इतिहास और महत्व के बारे में
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2000 में 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस के रूप में घोषित किया। संयुक्त राष्ट्र में अलग से एक संस्था बनाई गई है जिसका नाम यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी रखा गया है। यह संस्था दुनिया भर के रिफ्यूजी की मदद के लिए काम करती है।
विश्व शरणार्थी दिवस 2024 का थीम "घर से दूर आशा: एक ऐसी दुनिया जहाँ शरणार्थी हमेशा शामिल हों" है। ये थीम उन लोगों के लिए है जो अपने घरों से दूर हैं। विश्व शरणार्थी दिवस उन लोगों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्हें मजबूरीवश अपने घर से दूर रहना पड़ता है और अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दुनियाभर में विभिन्न देशों में देखा गया है कि लोग आपदाएं, बाढ़, महामारी, युद्ध, हिंसा और अन्य कारणों के चलते अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होते हैं।
विश्व शरणार्थी दिवस का मुख्य उद्देश्य शरणार्थियों के अधिकारों और जरूरतों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन हमें शरणार्थियों के प्रति सहानुभूति और समर्थन दिखाने का अवसर देता है। इस दिन को मनाने का एक उद्देश्य शरणार्थियों के सामने आने वाली समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना है, जैसे कि सुरक्षा, भोजन, आवास, और शिक्षा। विश्व शरणार्थी दिवस उन तरीकों पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है जिनसे हम शरणार्थियों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और उन्हें पुनर्वास में मदद कर सकते हैं।यह दिन शरणार्थियों के संघर्ष और साहस को पहचानने का दिन है जो हमें मानवीय मूल्यों की याद दिलाता है।
May 2025 Event Calendar: जानें मई 2025 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण दिनों ...
Pahalgam Terror Attack Update: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच Trump ने क्या संकेत दिया? ...
World Penguin Day 2025: Mate For Life, Cutest Animals Of All, And More Such Penguin ...
World Book and Copyright Day 2025: Challenges Posed By AI To Copyright Infringements ...