Year Ender 2024 : साल 2024 खत्म होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस साल भारत ने खेल जगत में कई उपलब्धियां हासिल की। देश ने क्रिकेट, हॉकी, टेनिस, चेस से लेकर पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। भारत की इन उपलब्धियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। साल का अंत होते-होते आइए एक नजर डालते हैं कि साल 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने क्या-क्या मुकाम हासिल किए हैं।
भारत में क्रिकेट की दीवानगी सबसे अधिक है और टीम इंडिया ने इस बार कुछ ऐसा किया, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। 30 जून 2024 का दिन का दिन हर भारतीय के लिए काफी खास था क्योंकि इस दिन ही टीम इंडिया ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रचा। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर भारत ने इस खिताब पर पांचवीं बार कब्जा जमाया। भारत के लिए विजयी गोल जुगराज सिंह ने किया। उनका यह गोल भारतीय टीम की जीत का कारण बना और देश को गौरवान्वित किया।
18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने सिंगापुर में आयोजित 2024 विश्व चेस चैंपियनशिप में चीन के दिग्गज खिलाड़ी डिंग लीरेन को हराकर इतिहास रच दिया। गुकेश अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बन गए हैं। विश्वनाथन आनंद के बाद यह खिताब जीतने वाले वे दूसरे भारतीय हैं।
भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन के साथ मिलकर पुरुष युगल का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में रोहन-एब्डेन की जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और वावसोरी को मात दी। इस जीत के साथ ही 43 साल की उम्र में बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
Delhi Swimming Pool Accident : दिल्ली में स्वीमिंग पूल में दर्दनाक हादसा, बुझ ...
ITR Filing: ITR-1 and ITR-4 Forms Available Online, Know Details ...
विजडन ने चुना जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, जानें कैसा ...
Hindu Nav Varsh 2025 Date: कब से शुरू है हिंदू नववर्ष, जानिए सही ...