Yogini Ekadashi 2024 Date: एकादशी व्रत का बहुत महत्व होता है। आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन योगिनी एकादशी रखी जाएगी। इस दिन व्रत रखने का भी बहुत महत्व है। इस साल 2 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यह व्रत रखने से सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का नाश होता है। आइए जानते हैं योगिनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण समय, पूजा विधि और महत्व।
योगिनी एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। इसलिए 3 जुलाई सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 10 मिनट के बीच योगिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा।
योगिनी एकादशी का व्रत रखने से सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का नाश होता है। व्यक्ति के द्वारा जाने-अनजाने में किए गए सारे पाप मिट जाते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है। भगवान विष्णु की कृपा उसपर बनी रहती है। व्यक्ति को मृत्यु के बाद उनके चरणों में स्थान जगह मिलती है। मान्यता हैं कि योगिनी एकादशी का व्रत करना 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर का फल मिलता है। इस एकदशी का बहुत महत्व होता है।
Yogini Ekadashi 2025 Date: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? जानें तिथि, ...
Yogini Ekadashi 2025 : योगिनी एकादशी की पूजा विधि, मंत्र और आरती ...
Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी के दिन इन बातों का रखें विशेष ध्यान ...
Yogini Ekadashi 2023: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? जानें समय, शुभ ...