2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे कई कहानियां बयां करती हैं। इस चुनाव ने हमें यह बताया कि प्रत्याशी चाहे कितना बड़ा हो, अगर वह काम नहीं करेगा तो जनता उसे बाहर का रास्ता दिखा देगी। चुनाव में कौन सी पार्टी क्या मुद्दे उठा रही है और कितनी सक्रियता के साथ काम कर रही है, इसका भी बहुत महत्व है। इस चुनाव में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। यह वो पार्टी हैं, जिनपर कभी जनता का भरोसा हुआ करता था। आज इन पार्टियों का वोट शेयर और सीटें कम हो रही है। कांग्रेस पार्टी का हाल तो और भी बुरा है। पांच राज्यों के चुनाव में जनता ने कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और दूसरी पुरानी क्षेत्रीय पार्टियों को क्यों नहीं पसंद किया। इस विषय पर विस्तार से Koo Studio चुनावी हलचल कार्यक्रम में चर्चा किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम में राजनीति विश्लेषक और लेखिका डॉ भारती छिब्बर और Jagran New Media के एग्जीक्यूटिव एडिटर और चुनावी विशेषज्ञ Pratyush Ranjan ने भाग लिया है।