दिल्ली की गद्दी हासिल करने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने जो शानदार प्रदर्शन किया है, उसका असर 2024 के लोकसभा चुनाव में साफ दिखाई देगा। इस चुनाव में भाजपा इसलिए गदगद है, क्योंकि इन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव में दोबारा जीत हासिल करके इतिहास रचा है। इन्होंने न केवल राज्य में चुनावी समीकरण को सही तरह से साधा, बल्कि मोदी और योगी की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कामयाबी भी पाई। इस तरह का करिश्मा क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। इस विषय पर Koo Studio चुनावी हलचल कार्यक्रम में विश्लेषण किया गया है। जिसमें Jagran New Media के एग्जीक्यूटिव एडिटर और चुनावी विशेषज्ञ Pratyush Ranjan ने भाग लिया है।