Second Sawan Somwar 2023: सावन महीने का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को है। वैसे तो सावन का पूरा महीना ही खास होता है लेकिन सावन महीने का दूसरा सोमवार भी बेहद खास है क्योंकि इस दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए आप उनकी सच्चे मन से पूजा अर्चना करें।
दूसरे सावन सोमवार के दिन हरियाली अमावस्या है। इस अमावस्या में पर्यावारण को बहुत महत्व दिया जाता है। इस दिन पेड़-पौधों को लगाया जाता है साथ ही कुछ विशेष पेड़ों की पूजा भी की जाती है। किसानों के लिए यह अमावस्या बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन किसान भगवान से अच्छी फसल की कामना करते हैं साथ ही खेती में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है। पर्यावरण की दृष्टि से देखा जाए तो हरियाली अमावस्या का बहुत महत्व है।
सावन के दूसरे सोमवार को पुनर्वसु नक्षत्र में है। पुनर्वसु नक्षत्र की इष्टदेव देव माता अदिति को माना जाता है। जो बालक इस नक्षत्र में जन्म लेता है वह सदाचारी और संतोषी होता है। यह राशि चक्र का सातवां नक्षत्र है। पुनर्वसु नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है।
शिव वास के बिना रुद्राभिषेक नहीं किया जा सकता है। शिववास भी सावन के दूसरे सोमवार 17 जुलाई को बन रहा है। 17 जुलाई का सूर्योदय से लेकर रात्रि तक शिव वास है। शिव वास माता गौरी के साथ है।
17 जुलाई 2023 के दिन सूर्य देव का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है। कर्क राशि में प्रवेश के कारण बुधादित्य नामक राजयोग बनने जा रहा है इसलिए इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य का कार्य करना बहुत अच्छा माना जाता है।
महादेव का अभिषेक दूध से करें, दूध से अभिषेक करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे गृह क्लेश से छुटकारा और कार्यस्थल में सफलता प्राप्त होगी।
दही से अभिषेक करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे अधूरे काम पूरे होंगे और सुख, समृद्धि प्राप्त होगी। दही से अभिषेक करने से सभी समस्याओं का नाश होगा।
भगवान भोलेनाथ को चीनी से अभिषेक करने से बुद्धि तेज़ होती है।
भगवान शिव को मक्खन से अभिषेक करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
Sawan 2023: कुंवारी लड़कियों के लिए क्यों खास होता है सावन का महीना? ...
Fifth Sawan Somwar 2023: जानें सावन के पांचवें सोमवार का शुभ मुहूर्त, पूजा ...
Lord Shiva Children: भगवान शिव के 7 पुत्रों के बारे में कितना जानते ...
Hariyali Amavasya 2023: कब है हरियाली अमावस्या? जानें इसका महत्व, इस दिन सूर्य ...