Fifth Sawan Somwar 2023: जानें सावन के पांचवें सोमवार का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ योग

05 Aug, 2023
Fifth Sawan Somwar 2023: जानें सावन के पांचवें सोमवार का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ योग

Fifth Sawan Somwar 2023: सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। अधिकमास के कारण इस वर्ष सावन का महीना 59 दिनों का है और इस बार 8 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन के 4 सोमवार पूरे हो चुके हैं। अब पांचवा सोमवार 07 अगस्त को है। यह सोमवार काफी शुभ है इस सोमवार को कई शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सावन के पांचवे सोमवार का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और पूजा विधि-

सावन का पांचवां सोमवार पर शुभ योग

  • सावन का पांचवा सोमवार 7 अगस्त को है। इस दिन अधिक मास की सप्तमी है
  • सावन का पांचवें सोमवार पर अश्विनी नक्षत्र सुबह से लेकर रात 01 बजकर 16 मिनट तक है।
  • रवि योग  सुबह 05 बजकर 46 मिनट से अगले दिन 01 बजकर 16 मिनट तक होगा।
  • शूल योग  06 को अगस्त 2023, रात 08 बजकर 27 मिनट से 07 अगस्त को शाम 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • भगवान शिव की पूजा दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। 
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है। 
  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से सुबह 05 बजकर 03 मिनट तक है।

भद्रा और राहुकाल का समय 

  • राहुकाल सुबह 07 बजकर 26 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक है। 
  • भद्रा का समय सुबह 05 बजकर 46 मिनट से शाम 04 बजकर 41 मिनट तक है। 

भगवान शिव की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। 
  • साफ कपडे़े पहनें।
  • शिव जी के मंदिर जाएं या घर पर भी पूजा कर सकते हैं। 
  • शिवलिंग पर सबसे पहले तांबे के लोटे से गंगा जल या फिर शुद्ध जल चढ़ाएं।
  • इसके बाद भगवान शिव को गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें। 
  • उसके बाद एक बार फिर शुद्ध जल से स्नान कराएं। 
  • इसके बाद सफेद पुष्प, धतूरा, बेलपत्र, शमीपत्र आदि चढ़ाएं।
  • इसके बाद रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्र का जप करें।
  • दीपक जलाकर आरती करें।
  • पूजा के अंत में पूजा में की गई भूल चूक के लिए माफी मांगें।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK