72nd Miss World 2025 : भारत में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शनिवार को हैदराबाद में संपन्न हुआ। हालांकि, इस बार भारत को निराशा हाथ लगी क्योंकि राजस्थान के कोटा से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता की जीत का सपना पूरा नहीं हो सका। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में थाईलैंड की ओपल सुचाता चुऊंग्स्री ने बाजी मार ली और उन्हें 72वें मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया। प्रतियोगिता में मिस मार्टिनिक चौथे स्थान पर रहीं, जबकि मिस पोलैंड ने तीसरा और मिस इथियोपिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…