अपने प्यार को पाने के लिए भारत से पाकिस्तान तक का सफर तय करने वाली अंजू अब भारत लौट चुकीं हैं। पाकिस्तान में फातिमा बनी राजस्थान की अंजू चार माह बाद भारत लौट आई थी। अंजू को उसके पति नसरुल्ला ने पाकिस्तान स्थित वाघा बॉर्डर पर छोड़ा था। इसी साल 2023 में 21 जुलाई के दिन राजस्थान के जिला अलवर से वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी। उसने 25 जुलाई को ही पाकिस्तान में नसरुल्ला से निकाह किया था।
पाकिस्तान से भारत लौटीं अंजू ने मीडिया से बातचीत के दौरान देश के प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को पीएम मोदी जी जैसे लीडर की जरूरत है। कई लोगों ने उनकी इस घर वापसी पर कई तरह के सवाल भी खड़े किए हैं। आप भी सुनिए अंजू ने इसके अलावा क्या कुछ जानकारी दी है।