Asha Bhosle Birthday Special: लता मंगेशकर की छोटी बहन और दिनानाथ मंगेशकर की पुत्री आशा भोंसले भारत की मशहूर गायिका है। देश ही नहीं दुनिया में भी उन्होंने अपनी गायिकी का लोहा मनवाया है। चाहें शास्त्रीय संगीत को या गज़ल या फिर पॉप संगीत, आशा संगीत के हर क्षेत्र में गाना गाया है। उनके गाए गाने आज भी सुने और सुनाए जाते हैं आशा भोंसले के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।
16 साल की उम्र में आशा ताई ने 31 साल से गणपत से शादी की थी
आशा भोंसले मात्र 16 साल की थीं और इसी नाज़ुक उम्र में उन्हें 31 साल के गणपत राव से प्यार हो गया। गणपत राव कोई और नहीं बल्कि लता मंगेशकर के पर्सनल सेक्रेटरी थे। आशा ताई का पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ था। लेकिन आशा ने पूरे मंगेशवर परिवार के खिलाफ जाकर गणपत राव से शादी की थी। इस कारण उनके परिवार ने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था। यहां तक की लता मंगेशकर और आशा भोंसले आपस में बात नहीं करती थीं।
आशा ताई की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें
- आशा ने दूसरी शादी महान संगीतकार राहुल देव बर्मन के साथ की वह उनसे उम्र में 6 साल छोटे थे।
- आशा भोसले उस्ताद अली अकबर खान के साथ ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली गायिका हैं।
- आशा भोसले मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। वह अपनी बहन लता मंगेशकर और गुलाम अली की आवाज में भी गा सकती हैं।
- आशा भोसले को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
- गिनीज बुक के हिसाब से आशा भोसले ने अब तक सबसे अधिक गाने गाए हैं।
- ‘आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा’ गाना आशा ने गाने से मना कर दिया था क्योंकि वेस्टर्न पैटर्न के गाने में उन्हें परेशानी हो रही थी। बाद में यह गाना काफी हिट हुआ।
- आशा ताई अभिनय में भी हाथ आज़मा चुकी हैं। उन्होंने ‘माई’ फिल्म में अभिनय किया था जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई थी।
- आशा भोसले खाना भी बहुत अच्छा बनाती हैं। वह कहती हैं अगर वो सिंगर न होती तो कुक होती।
- आशा को 18 बार फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट किया गया। उन्होंने 7 बार इसे जीता भी है।