Bangladesh Crisis: राजनीतिक उठा पटक के बीच बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। शेख हसीना के पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद अब मुहम्मद यूनुस कार्यबार संभालने के लिए तैयार हैं। मुहम्मद यूनुस नोबेल पुरस्कार विजेता हैं और 8 अगस्त को देश का कार्यबार संभाल सकते हैं। यह जानकारी सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने दी है। उन्होंने बताया कि सरकार में शामिल लोग गुरुवार 8 अगस्त की रात आठ बजे शपथ लेंगे। जनरल वकार ने बताया कि अंतरिम सरकार की सलाहकार परिषद में 15 सदस्य होंगे और उसके मुखिया मुहम्मद यूनुस होंगे।