Haryana के Kurukshetra से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक चाय वाले पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा है। इस चाय वाले की बस इतनी गलती है कि कोरोना काल के दौरान उसका काम ठीक से चला नहीं जिसके कारण उसे काफी नुकसान हुआ और वो बैंक में लोन लेने चला गया। जहां उसे पता चला कि वो 51 करोड़ रुपए का डिफाल्टर है। जबकि दुकानदार का कहना है कि उसने कभी कर्ज नहीं लिया, फिर भी 50 करोड़ का कर्जदार बना दिया गया है। चाय वाले का नाम राजकुमार बताया जा रहा है। राजकुमार को जब सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गए। जब राजकुमार ने बैंक से अपना सिविल रिकॉर्ड निकलवाया तो वह हैरान रह गया। फाइनेंस कंपनी के मुताबिक, उसने करीब 16 बार लोन लिया है। हैरानी इस बात की है राजकुमार पर सिर्फ एक साइकिल है। कंपनी के कर्मचारियों ने कहा-जब तक आप पुराना पैसा नहीं दोगो तो आपको और कोई बैंक लोन नहीं देगा। क्योंकि सिबिल रिकॉर्ड खराब हो जाएगा। अब आपको कर्ज तभी मिल सकता है जब तक हम पूरे लोन चुकाने की NOC नहीं दे देते हैं। इस खबर से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए देखिए हमारा ये Video…
Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान चली गोलियां, ब्राह्मणों को घटिया खाना देने ...
PM Modi ने Congress पर साधा निशाना, कहा: ‘शाही परिवार’ खत्म करना चाहता ...
Farmers Protest: सूरजमुखी पर MSP की मांग को लेकर किसानों ने दिल्ली-अमृतसर ...
Farmers Mahapanchayat: Kurukshetra में Rakesh Tikait बोले- सरकार ने आंदोलन में फूट ...