Basant Panchami 2025 Rangoli Design: माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल 2 फरवरी को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है। मां सरस्वती को कला, संगीत, बुद्धि और ज्ञान की देवी कहा जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है इस दिन घर की अच्छी तरह साफ-सफाई की जाती है। घर को सजाया जाता है। मां के स्वागत की तैयारी की जाती है। आप भी इस दिन अपने घर के मुख्य द्वार या मंदिर के सामने सुंदर और सिंपल रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
वीणा रंगोली डिजाइन
माता सरस्वती के हाथ में हमेशा वीणा होती है। बसंत पंचमी के दिन आप वीणा रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। यह बहुत सुंदर लगता है और बनाने में भी आसान होता है। इस वीणा को आप पीले, नारंगी और गुलाबी रंग से बना सकते हैं।
कमल रंगोली डिज़ाइन
मां सरस्वती कमल के फूल पर विराजमान होती हैं। आप बसंत पंचमी के दिन कमल के फूल का रंगोली डिजाइन बना सकती हैं यह डिजाइन काफी सुंदर और आकर्षक लगता हैं आप इसे अपने लाल, हरे या पीले रंगों से बना सकते हैं।
मां सरस्वती का रंगोली डिजाइन
बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है। इसलिए आप पीले और सफेद रंग का उपयोग कर देवी सरस्वती का रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। रंगोली में माता सरस्वती की सुंदर आकृति बनाना एक शानदार आइडिया है।
किताब और कलम का रंगोली डिजाइन
मां सरस्वती को शिक्षा और विद्या की देवी कहा जाता है। इसलिए आप किताब और कलम का सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसमें आप कई प्रकार के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोर या मोर पंखों का रंगोली डिजाइन
मोर का पंख या मोर का रंगोली डिजाइन बहुत खूबसूरत लगता है। यह डिजाइन लगभग हर त्योहार पर बनाया जा सकता है। इसलिए आप बसंत पंचमी के दिन मोर या मोर पंख का डिजाइन बना सकते हैं। इसके रंग भी काफी सुंदर लगती है।
फूलों वाली रंगोली
फूलों वाली रंगोली बनाना एक पारंपरिक तरीका है। आप अलग-अलग रंगों का प्रयोग करके सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। फूलों की रंगोली बहुत सुंदर लगती है।