Basant Panchami 2025 Puja Vidhi: बसंत पंचमी के दिन ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, जानें पूजा विधि, बीज मंत्र, मंत्र और आरती

31 Jan, 2025
Pinterest Basant Panchami 2025 Puja Vidhi: बसंत पंचमी के दिन ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, जानें पूजा विधि, बीज मंत्र, मंत्र और आरती

Basant Panchami 2025 Puja Vidhi: मां सरस्वती बुद्धि और ज्ञान की देवी मानी जाती हैं। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल 2 फरवरी को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। यह दिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों के लिए बेहद खास माना जाता है। मां को विद्या, बुद्धि, संगीत और कला की देवी कहा जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से मां की पूजा की जाती है। विधिपूर्वक पूजा से मां का आशीर्वाद बना रहता है। आइए जानते मां सरस्वती की आरती, पूजा विधि, मंत्र और बीज मंत्र।

बीज मंत्र

ॐ सरस्वत्ये नमः।।
ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः।।

सरस्वती गायत्री मंत्र

ॐ ऐं वाग्देव्यै विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्।।

सरस्वती विद्या मंत्र

सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणी।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा।।

मां सरस्वती आरती 

जय सरस्वती माता,
मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
जय जय सरस्वती माता॥
 
चन्द्रवदनि पद्मासिनि,
द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी,
अतुल तेजधारी ॥
जय जय सरस्वती माता॥
 
बाएं कर में वीणा,
दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गल मोतियन माला ॥
जय जय सरस्वती माता॥
 
देवी शरण जो आए,
उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी,
रावण संहार किया ॥
जय जय सरस्वती माता॥
 
विद्या ज्ञान प्रदायिनि,
ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान और तिमिर का,
जग से नाश करो ॥
जय जय सरस्वती माता॥
 
धूप दीप फल मेवा,
माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो ॥
॥ जय सरस्वती माता॥
 
माँ सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावे ॥
जय जय सरस्वती माता॥
 
जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥

ध्यान मंत्र

या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।
शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमांद्यां जगद्व्यापनीं।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यांधकारपहाम्।।
हस्ते स्फाटिक मालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्।
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्।।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK