सड़क सुरक्षा एक ऐसा मुद्दा है, जो वाहन चलाने और पैदल चलने वालो दोनों से जुड़ा हुआ है। एक जागरूक नागरिक वही है, जो सड़क सुरक्षा से जुड़े यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करता है। सड़क सुरक्षा के मामले में बाकी देशों के मुकाबले भारत की स्थिति सही नहीं है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटनाओं के शिकार होते है, जिसमें उनकी जान भी चली जाती है। बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह लोगों में जागरूकता की कमी है। 2016 में शुरू किया गया Hyundai India का #BeTheBetterGuy कैंपेन लोगों को सड़क पर समझदारी के साथ व्यवहार करने के लिए प्रेरित करता है और सड़क सुरक्षा क्या है और यह क्यों जरूरी है, इसके बारे में जागरूकता फैलाता है। इस कैंपेन के जरिए Hyundai ने अब तक कई पहल किए हैं और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया है। इस नए वीडियो में भी कुछ लोगों ने सड़क यातायात के नियमों को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं और बताया है कि #BeTheBetterGuy बनना क्यों जरूरी है। आप भी देखें यह वीडियो।