Eid-Al-Fitr 2025: कब मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार? जानिए सही तारीख और महत्व

31 Mar, 2025
Pinterest Eid-Al-Fitr 2025: कब मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार? जानिए सही तारीख और महत्व

Eid-Al-Fitr 2025 Date: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। यह महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रमजान के पूरे महीने रोजे रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। 1 महीने के रमजान के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। यह शव्वाल इस्लामी कैलेंडर का दसवां महीना होता है और ईद-उल-फितर त्योहार इस महीने की शुरुआत में मनाया जाता है। ईद का त्योहार पूरे दुनिया में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं ईद-उल-फितर का त्योहार कब मनाया जाएगा।

ईद का त्योहार 2025 की तिथि

इस साल भारत में रमजान 2 मार्च से शुरू हुआ था। अगर रमजान 29 दिनों का है तो भारत में ईद का त्योहार 31 मार्च को मनाई जाती है और अगर रोज़े 30 दिनों का है तो ईद 1 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस्लामी कैलेंडर चांद पर निर्भर करता है। ईद-उल-फितर 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाएगा। क्योंकि शव्वाल का चांद 30 मार्च को दिखता है तो ईद का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा। अगर 31 मार्च को दिखता है तब ईद 1 अप्रैल को मनाई जाएगी।

ईद-उल-फितर का महत्व

इस्लाम धर्म के मानने वालों के लिए ईद का त्योहार बहुत महत्व रखता है। यह त्योहार पूरे विश्व में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। एक महीने के रोजे के बाद ईद का त्येाहार मनाया जाता है।  इस दिन की शुरुआत ईद की विशेष नमाज़ से होती है। इस दिन लोग सुबह-सुबह ईद की नमाज पढ़ते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। स दिन ज़कात देने का भी बहुत महत्व है। लोग जरुरतमंदों को जकात देते हैं। जिससे समाज में समानता की भावना बढ़ती है। इस दिन घरों में स्वादिष्ट भोजन और मीठे पकवान बनते हैं। लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं। यह त्योहार बहुत शांति और प्रेम के साथ मनाया जाता है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK