Benefits of Giloy Juice : Coronavirus का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपनी और अपनों की सेहत का ध्यान रखें। Corona काल के दौरान आपने Giloy के बारे में जरूर सुना होगा। इस Video में हम आपको बताने वाले हैं कि Giloy है क्या, और इसके क्या फायदे हैं। Giloy एक बेल है जिसका सेवन हम अक्सर अपनी इम्युनिटी मज़बूत करने के लिए लिए किया जाता है। Giloy का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ है रोगों से लड़ने की क्षमता देना। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेहत में सुधार लाते हैं और खतरनाक रोगों से लड़ते हैं। गिलोय किडनी और लिवर से विषाक्त पदार्थों को दूर करता है और मुक्त कणों को भी बाहर निकालता है।
इसके अलावा Giloy बैक्टीरिया, मूत्र मार्ग में संक्रमण और लिवर की बीमारियों से भी लड़ता है जो कई रोगों की वजह बनते हैं। गिलोय का जूस नियमित रूप से पीने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। Giloy की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है। Giloy का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जाता है। ये एक बेहतरीन पावर ड्रिंक भी है। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करती है, जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।
आपको बता दें कि बुखार में गिलोय का सेवन पाउडर, काढ़ा या रस के रूप में किया जाता है। इसके पत्ते और तने को सुखाकर पाउडर बनाया जाता है। वहीं बाजार में गिलोय की गोली भी मिलती हैं। गिलोय का एक दिन में 1 ग्राम से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। और क्या हैं इसके फायदे ये जानने के लिए देखें ये वीडियो।