Best High-Fiber Foods : वजन कम करने के लिए आप न जानें कितनी चीजें खाना छोड़ देते हैं। जिससे आपका वजन तो कम नहीं होता लेकिन कमजोरी जरूर हो जाती है। आज हम आपको इस वीडियो में ऐसे फूड बताने वाले हैं, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आपको डाइट में फाइबर ज़रूर लेना चाहिए। फाइबर रिच फूड्स पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, साथ ही आपको कई तरह की बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। हाई फाईबर फूड से आप वजन घटाने के साथ हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल भी कर सकते हैं। फाईबर फूड से न केवल आपका वजन कम करेंगे बल्कि सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से भी आपको निजात मिलेगी।
हम सब जानते हैं कि सेब हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। एक मध्यम आकार के सेब में करीब 4 से 5 ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटाशियम भी भरपूर मात्रा में होता है।
स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगों को एक कटोरी दाल रोज खानी चाहिए। इस किचन फ्रेंडली फूड में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा दाल में पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लगभग 100 ग्राम दाल में 5 ग्राम फाइबर होता है।
नाशपाती फाइबर का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। एक मीडियम साइज की नाशपाती लगभग 5 से 6 ग्राम फाइबर पाया जाता है। नाशपाती स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। नाशपाती खाने से आप वजन जल्दी कम कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। एक कप स्ट्रॉबेरी में 3 से 4 ग्राम फाइबर होता है।
Former Pakistani Prime Minister Imran Khan Likely To Get Bail In Al-Qadir Trust Case ...
School Fees Hike: DPS Dwarka में बाउंसर, Parents ने किया प्रदर्शन! स्कूल में ...
Business News: These 5 Industries Expected to Shape The Global Economy by 2040 ...
World Hypertension Day 2025: Which Foods Can Increase The Risk of High Blood Pressure? Know ...