Weather Update : पटना भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। ज्येष्ठ के बाद आषाढ़ में भी आसमान से आग बरस रही है। सुबह, दोपहर और शाम के तापमान में ज़्यादा फ़र्क़ महसूस नहीं हो रहा है। 42 डिग्री सेल्सियस के वास्तविक तापमान में भी 50 डिग्री सेल्सियस जैसी भीषण गर्मी महसूस हो रही है। शुक्रवार को भी गर्मी से लोग परेशान दिखें। हालांकि, आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी का कहा जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…