Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए देशभर में नेताओं का चुनावी प्रचार प्रसार लगातार जारी है। उत्तर के राज्यों से लेकर दक्षिणी राज्यों तक हर कोई अपने अनोखे अंदाज में चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। नेता आम जन के बीच जाकर वोट की मांग कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में नेता जी चुनाव प्रचार के दौरान एक लड़की को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही बवाल मचना तो तय ही था और ऐसा ही हुआ भी। वीडियो के वायरल होते ही सियासी पारा हाई नजर आ रहा है।
भाजपा सांसद और पश्चिम बंगाल के उत्तरी मालदा से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार खगेन मुर्मू की ये तस्वीर सामने आने के बाद से ही सियासत तेज हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना 8 अप्रैल सोमवार की है। खगेन मुर्मू अपने लोकसभा क्षेत्र के चंचल के श्रीहिपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने एक लड़की को किस कर लिया। ये पूरा चुनावी अभियान फेसबुक पर लाइव चलाया जा रहा था। लेकिन बाद में विवाद को बढ़ता देख इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद खगेन मुर्मू ने इस पूरी घटना को साजिश बताया है। इसके साथ ही लड़की को रिश्तेदार और बेटी जैसा बताया।
If you cannot believe what you just saw, let us clarify. Yes, this is BJP MP & Maldaha Uttar candidate @khagen_murmu kissing a woman on his own accord on his campaign trail.
From MPs that sexually harass women wrestlers to leaders who make obscene songs about Bengali women, BJP… pic.twitter.com/f0PKdaDDn5
पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी और सांसद को जमकर घेरा है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस घटना की तस्वीरें साझा करते हुए पार्टी ने लिखा कि आपने जो देखा, अगर उस पर आपको भरोसा नहीं हो रहा है तो हम स्पष्ट कर देते हैं।
जी हां, यह बीजेपी सांसद और मालदा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू हैं, जो अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को जबरन किस कर रहे हैं। महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक; बीजेपी खेमे में महिला विरोधी नेताओं की कोई कमी नहीं है। इसी तरह नारी के सम्मान में जुटा है मोदी का परिवार! कल्पना कीजिए कि अगर वे सत्ता में आ गए तो क्या करेंगे।
लड़की ने एक स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए इस घटना को महज एक "स्नेह से भरा" एक पल बताया। आगे लड़की ने कहा कि “अगर मेरे पिता की उम्र का कोई व्यक्ति मेरे प्रति अपना स्नेह दिखाता है तो इसमें समस्या कहां है? लोगों की मानसिकता इतनी गंदी क्यों है? इसमें कुछ भी गलत नहीं है।"
MI vs RCB : क्या बेंगलुरु के खिलाफ बुमराह की होगी वापसी? ऐसी ...
Waqf Amendment Bill: JDU मुस्लिम नेताओं का बड़ा ऐलान, मुश्किल में Nitish Kumar ...
Waqf Amendment Bill: Actress Kangana Ranaut Targets Congress Party, Terms it As a Conspiracy ...
Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक बन गया कानून, कई पार्टियों ने दी Supreme ...