Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दल और नेता प्रचार प्रसार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच नई दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गई हैं। उनकी आंख में चोट लगी है। चोट लगने के बाद भी उनको चुनाव के लिए प्रचार करते हुए देखा गया। आंख में चोट लगने की जानकारी खुद बांसुरी स्वराज ने अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने इलाज करने के लिए डॉक्टर को भी धन्यवाद बोला।
Mildly injured my eye during campaigning today. Thank you Dr. Neeraj Varma ji of Moti Nagar, for taking care of me and patching me up. #pirateswag @BJP4Delhi @BJP4India pic.twitter.com/8lrNeneyyS
अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल से डॉक्टर के साथ पोस्ट साझा करते हुए बांसुरी स्वराज ने लिखा, “आज चुनाव प्रचार के दौरान मेरी आंख में हल्की चोट लग गयी। मेरी देखभाल करने और मुझे ठीक करने के लिए मोती नगर के डॉ. नीरज वर्मा जी को धन्यवाद”। आंख में चोट लगने के बाद भी बांसुरी का चुनाव प्रचार रुका नहीं और इसके बाद उन्होंने जन संपर्क अभियान में हिस्सा लिया। वो सनातन धर्म मंदिर, रमेश नगर में आयोजित माता की चौकी में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर माता रानी की पूरे विधि-विधान से पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने माँ दुर्गा से आपके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता को लेकर कामना की।
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
सनातन धर्म मंदिर, रमेश नगर में आयोजित माता की चौकी में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर माता रानी की पूरे विधि-विधान से पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया।
माँ दुर्गा आपके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता लेकर… pic.twitter.com/rBQMD3EW8U
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बांसुरी स्वराज बीजेपी की तरफ से नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार हैं। आपको बता दें बीजेपी ने इस बार नई दिल्ली सीट से मीनाक्षी लेखी का टिकट काटते हुए बांसुरी स्वराज को चुनावी मैदान में उतारा है। दिल्ली में बीजेपी ने इस बार मनोज तिवारी के अलावा सभी सांसदों का टिकट काटा है। इस बार नई दिल्ली की सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी की तरफ से सोमनाथ भारती चुनावी मैदान में उतरे हैं। बांसुरी स्वराज के लिए ये चुनाव बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है और इस बात को जानते हुए वो भी कड़ा चुनाव प्रचार कर रहीं हैं।
बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी और पेशे से वकील हैं। साल 1982 में उनका जन्म दिल्ली में ही हुआ था। बीजेपी ने पिछले साल बांसुरी को दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह- संयोजक बनाया था और इस बार लोकसभा चुनाव में उतारकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।
MI vs RCB : क्या बेंगलुरु के खिलाफ बुमराह की होगी वापसी? ऐसी ...
Waqf Amendment Bill: JDU मुस्लिम नेताओं का बड़ा ऐलान, मुश्किल में Nitish Kumar ...
Waqf Amendment Bill: Actress Kangana Ranaut Targets Congress Party, Terms it As a Conspiracy ...
Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक बन गया कानून, कई पार्टियों ने दी Supreme ...