Brazil Flood: ब्राजील में लगातार बारिश की वजह से 36 लोगों की मौत हो गई है। साओ पाउलो शहर के अटलांटिक तट पर भूस्खलन और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। मौत का आंकड़ा बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। साओ सेबस्टियाओ शहर में सार्वजनिक आपदा की घोषणा की गई है। ब्राज़ील में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
रियो-सैंटोस हाईवे पर नाकाबंदी की गई है। कुछ स्थानों पर 600 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। साओ सेबस्टियाओ में आपदा की घोषणा कर दी गई है। सड़क संपर्क पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। इस समय ब्राज़ील के सबसे प्रभावित क्षेत्रों मे से एक है साओ सेबस्टियाओ। यहां सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। इस तबाही को देखते हुए सैंकड़ो लोगो को विस्थापित किया गया है।