Brazil Plane Crash: ब्राजील में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं। यह हादसा ब्राजील के साओ पाओलो में हुआ। यह एक यात्री विमान था। इस विमान में 62 लोग थे। इन 62 लोगों में 58 यात्री और 4 चालक दल सवार थे। फिलहाल अभी कितने लोग घायल है और कितने लोग मारे गए है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परंतु एयरलाइन ने घटना की पुष्टि कर दी है। एयरलाइन की तरफ से बयान जारी किया गया है कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारुलहोस के लिए जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक इस घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।