Breast Cancer Prevention: भारत में महिलाओं में Breast Cancer का खतरा आजकल बहुत ज्यादा हो गया है। स्तन कैंसर इस बीमारी के सभी प्रकारों में सबसे आम है और भारत में इससे पीड़ित महिलाओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आइए इस वीडियो में जानते हैं कि आप ऐसा क्या खा सकती हैं जिससे की इसको कम किया जा सकता है। ग्रीन टी- ग्रीन टी को आजकल मोटापा कम करने के लिए सेवन किया जाता है। लेकिन अगर इसका रोजाना सेवन किया जाए तो इससे स्तन कैंसर के खतरे से भी बचा जा सकता है। ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनल जैसे एंटीऑक्सीडेंट की वजह से शरीर की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। इसलिए रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन ब्लड प्रेशर और मोटापे के साथ ही कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां- आजकल की जीवनशैली के हिसाब से लोग पत्तेदार सब्जियों को नही खाना चाहते हैं। लेकिन महिलाओं को अपने भोजन में पालक, काले( एक तरह की गोभी), सोया, सरसों का साग जैसी हरी सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। शराब के कम सेवन के साथ व्यायाम और स्वस्थ आहार से निश्चित रूप से कैंसर फैलने की आशंका को कम किया जा सकता है। स्तन कैंसर के हाई रिस्क फैक्टर वाली महिलाओं टेमोक्सिफिन का इस्तेमाल किया जाता है।