Budh Gochar Kumbh Rashi 2025: 11 फरवरी को बुध का राशि परिवर्तन करने वाला है। दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर कुंभ में बुध का गोचर होगा और यह 27 फरवरी को रात 11 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इस दौरान इस गोचर से कई राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी, संवाद, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की चाल में बदलाव होने से इन पर भी असर पड़ेगा। आइए जानते हैं इस गोचर से किन राशि वालों को को होने वाला है फायदा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को कुंभ में बुध के प्रवेश से लाभ हो सकता है। इससे इस राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। जिससे धन लाभ होगा। इस दौरान पूजा-पाठ करने वालों को मांगलिक कार्यों में मन लगेगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को भी बुध का राशि परिवर्तन लाभ मिलेगा। इस दौरान आपके रिश्ते मधुर होंगे। आपके जीवन साथी का साथ आपको मिलेगा। आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। वहीं आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों की भी किस्मत कुंभ में बुध के गोचर से चमकने वाली है। इस राशि वालों को प्रॉपर्टी में लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ-साथ माता-पिता का साथ आशीर्वाद मिलेगा। सफलता मिलने की संभावना है। धन में वृद्धि होगी वहीं सभी सरकारी काम बढेंगे।
मकर
मकर राशि के जातकों को भी इस गोचर से लाभ मिलेगा। इर राशिवालों को मेहनत तो करनी पड़ेगी लेकिन इस मेहनत करने वालों को सफलता भी मिलेगी। बुद्धि और तर्क शक्ति से व्यापार बढ़ेगा और धन लाभ होगा।
कुंभ
कुंभ राशि वालों को भी बुध के गोचर से लाभ होने होगा। आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। लाइफ स्टाइल में बदलावा होगा इससे भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
मीन
बुध का राशि परिवर्तन से मीन राशि को भी लाभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरा होगा और अटका हुआ पैसा जल्द ही वापस मिलेगा। परिवार का साथ भी मिलेगा और परिवार में सुख-शांति भी आएगाी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।