9 Days Navratri Bhog: नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ दिन स्वरूपों की पूजा की जाती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। इस बार नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च, रविवार से होगी। पूजा के दौरान मां को विशेष चीज़ों का भोग लगाया जाता है। इन चीज़ों का भोग लगाने से मां का अशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं मां को किन चीज़ों का भोग लगाना चाहिए।
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां को घी का भोग लगाना चाहिए।
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है। मां की पूजा के दौरान शक्कर या मिश्री का भोग कर भोग लगाया जाता है।
नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। मां को दूध का भोग लगाया जाता है।
मां कूष्मांडा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन होती है। मां को मालपुआ के नैवेध भोग लगाना चाहिए।
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा करें केले का भोग लगाएं।
मां कात्यायनी को नवरात्रि का छठा दिन समर्पित होता है। मां को शहद का भोग लगाएं।
सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां को गुड़ और हलवे का भोग लगाया जाता है।
नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। इसे अष्टमी भी कहते हैं। इस दिन मां को नारियल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
मां सिद्धिदात्री को नवरात्रि का नौवां दिन समर्पित होता है। इसे नवमी भी कहते हैं। इस दिन मां को चना, हलवा और पूड़ी का भोग लगाया जाता है।
Chaitra Purnima 2025 Date: कब है चैत्र पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और ...
Chaitra Navratri Kanya Pujan 2025 Gift: कन्या पूजन में उपहार देते समय रखें ...
Ram Navami 2025: राम नवमी में इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, बन ...
Chaitra Navratri 8th Day 2025: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की ऐसे ...