Chaitra Navratri Kanya Pujan 2025 Gift Ideas: चैत्र नवरात्र में अष्टमी और नवमी का दिन बहुत खास माना जाता है। इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। छोटी कन्याओं को भोज कराया जाता है और गिफ्ट्स दिया जाता है। अष्टमी या नवमी तिथि पर 2-10 वर्ष की आयु की छोटी कन्याओं आमंत्रित करके उनके पैर धोए जाते हैं और उन्हें तिलक लगाया जाता है। कन्याओं को दक्षिणा दी जाती है साथ ही नारियल, फल और मिठाई देकर उनका स्वागत करते हैं और विदाई के समय उन्हें उपहार दिया जाता है। इस दिन कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो कन्याओं को नहीं देनी चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं महिलाओं को क्या दें और क्या नहीं।
कन्या पूजन पर कन्याओं को न दें ये उपहार
कन्या पूजन पर कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं जो कन्याओं को उपहार के रुप में नहीं देनी चाहिए। यह चीज़ें देना अशुभ माना जाता है। आप कन्याओं को उपहार में चमड़े से बनी चीजें जैसे बैग, बेल्ट, पर्स या जूते न दें। कन्या पूजन में महिलओं को काले रंग की वस्तुएं भी नहीं देना चाहिए। काले कपड़े, चूड़ियां या अन्य काली वस्तु न दें। नुकीली चीजें भी कन्या पूजन पर न दें। चाकू, कैंची, सुई जैसी चीज़े देना वर्जित है। इसके अलावा कन्याओं को पुरानी या इस्तेमाल की गई वस्तुएं न दें। कन्याओं को हमेशा नई वस्तुएं उपहार में दें।
कन्या पूजन पर कन्याओं को दें ये उपहार
कन्या पूजन में कन्याओं को उपहार के रुप में ऐसी वस्तुएं देनी चाहिए जो उनके काम आ सकें। जिनका उपयोग वह खुशी-खुशी कर सकें। आप छोटी कन्याओं को नई चूड़ियां या कंगन, बालों में लगाने के लिए हेयर क्लिप्स, रबर बैंड, हेयर बैंड, इसके अलावा पर्स, लाल चुनरी या दुपट्टा, पेन, पेंसिल और किताबें दे सकती हैं। इसके अलावा आप पानी की बोतल, लॉन्च बॉक्स, ड्राइंग किट या खिलौने दे सकते हैं। यह सभी चीज़ें आप कन्या पूजन में भेंट स्वरुप दे सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ रुपये भी दे सकते हैं।