Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में हर दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं अलग-अलग प्रिय फूल, पाएं सुख, समृद्धि और आशीर्वाद

30 Mar, 2025
Pinterest Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में हर दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं अलग-अलग प्रिय फूल, पाएं सुख, समृद्धि और आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी के 9 रूपों की आराधना की जाती है। पूजा के दौरान मां को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय फूल अर्पित किए जाते हैं। मां को पुष्प अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। फूलों को अर्पित करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है और मां की कृपा भक्त पन बनी रहती है। आइए जानते हैं नवरात्रि मां दुर्गा को किस दिन कौन-सा पुष्प अर्पित करना चाहिए।

मां शैलपुत्री

प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां को गुड़हल का लाल फूल और सफेद कनेर का फूल प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन मां की पूजा के दौरान मां को गुड़हल का लाल फूल या कनेर का फूल अर्पित करें।

मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से मां की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा के समय मां को वट वृक्ष के फूल अर्पित करें।

मां चंद्रघंटा

मां चंद्रघंटा की नवरात्रि के तीसरे दिन पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान कमल का फूल और शंखपुष्पी का फूल अर्पित करें। यह पुष्प मां को बहुत प्रिय हैं।

मां कूष्मांडा

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। चमेली का फूल या पीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।

मां स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन मां को चमेली का फूल या पीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।

मां कात्यायनी

मां कात्यायनी की नवरात्रि के छठे दिन पूजा की जाती है। मां को पीले रंग का गेंदे का फूल प्रिय हैं। इसलिए नवरात्रि के छठे दिन मां को पीले रंग का गेंदे फूल अर्पित किए जाएंगे।

मां कालरात्रि

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान आप कृष्णकमल या नीले रंग का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

मां महागौरी

नवरात्रि की अष्टमी को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां को मोगरे के फूल चढ़ाए जाते हैं।

मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि की नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान मां को आप चंपा और गुड़हल के फूल चढ़ाएं।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK