Navratri Home Decoration Ideas: चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा को समर्पित होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। वहीं इसका समापन 6 अप्रैल से होगा। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां स्वयं पृथ्वी पर भक्तों के कष्ट दूर करने आती है। इसलिए नवरात्रि से पहले घरों अच्छी तरह साफ-सफाई की जाती है और घरों को सजाया जाता है। आप भी इन नवरात्रि मां दुर्गा का स्वागत करें और घर को सजाएं। इससे आपके घर में मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी और घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होगा।
कहा जाता है कि नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा का वास भक्त के घर में हो जाता है। इस लिए नवरात्रि के दौरान घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर में हर जगह साफ-सफाई होनी चाहिए।
नवरात्रि में घर के मंदिर की साफ-सफाई और उसे सजाने का विशेष ध्यान रखें। घर का मंदिर नवरात्रि के दौरान सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। आप मंदिर को सुंदर फूलों, दीपों या लाइट्स से सजा सकते हैं।
किसी तीज-त्योहार या शुभ अवसर पर घरों में रंगोली बनाने की परंपरा है। आप भी नवरात्रि में आप अपने घर के मुख्य द्वार पर या मंदिर में रंगोली बना सकते हैं। आप रंगों या फूलों की मदद से रंगोली बना सकते हैं।
नवरात्रि में आप घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगा सकते हैं। आप घर में स्वयं ही आम के पत्तों या गेंदे के फूलों का तोरण बना सकते हैं। यह शुभ माना जाता है। दरवाजे पर तोरण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
नवरात्रि में घर पर दीपक और मोमबत्ती भी लगा सकते हैं। मंदिर और पूजा स्थल पर दीप जलाना शुभ माना जाता है। आप इसे घर के अन्य स्थानों पर भी लगा सकते हैं।
घर के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाए रखने के लिए आप घर में धूप और अगरबत्ती लगा सकते हैं। इसकी मंद-मंद सुगंध से पूरा घर खिल उठता है।
नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित होते हैं आप घर में न रूपों की तस्वीरें लगा सकते हैं।
Chaitra Purnima 2025 Date: कब है चैत्र पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और ...
Chaitra Navratri Kanya Pujan 2025 Gift: कन्या पूजन में उपहार देते समय रखें ...
Ram Navami 2025: राम नवमी में इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, बन ...
Chaitra Navratri 8th Day 2025: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की ऐसे ...