Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े, पाएं मां दुर्गा का आशीर्वाद

30 Mar, 2025
Pinterest Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े, पाएं मां दुर्गा का आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि नौ दिनों तक मनाई जाती है। यह मां दुर्गा को समर्पित होती है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। वहीं इसका समापन 6 अप्रैल से होगा। नवरात्रि के नौ दिनों में रंगों का विशेष महत्व होता है। हर दिन अपना एक अलग रंग होता है। हर दिन विशेष रंग के कपड़े पहनने से मां दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद बना रहता है साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के किस दिन कौन-सा रंग पहनना चाहिए। 

पहला दिन (प्रतिपदा) मां शैलपुत्री - सफेद और नारंगी रंग

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग शुभ माना जाता है। मां शैलपुत्री हिमालय राज की पुत्री हैं। उन्हें यह रंग बहुत प्रिय है। वहीं पहली नवरात्रि रविवार के दिर से शुरु हो रही है इसलिए आप नारंगी रंग के वस्त्र भी धारण कर सकते हैं। यह रंग उत्साह का प्रतीक माना जाता है। 

दूसरा दिन (द्वितीया) मां ब्रह्मचारिणी - सफेद रंग और सिल्वर 

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन होती है। इस दिन आप सफेद रंग या सिल्वर रंग के वस्त्र धारण कर सकती हैं। यह शांति, शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है। नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार है। सोमवार के दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है।

तीसरा दिन (तृतीया) मां चंद्रघंटा - लाल रंग

मां चंद्रघंटा को नवरात्रि का तीसरा दिन समर्पित है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग जहां ऊर्जा का प्रतीक है। इसके अलावा मंगलवार के दिन भी लाल रंग पहनना अच्छा माना जाता है।

चौथा दिन (चतुर्थी) मां कूष्मांडा - रॉयल ब्लू

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करें। वहीं बुधवार के दिन यह रंग खास माना जाता है। यह रंग समृद्धि और भव्यता का प्रतीक माना जाता है। 

पांचवां दिन (पंचमी) मां स्कंदमाता - पीला रंग

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूरे विधि-विधान से पूजा होती है। इस दिन पीला रंग को पहनना चाहिए क्योंकि यह रंग मां प्रिय रंग है। यह खुशहाली और आनंद का प्रतीक है। 

छठा दिन (षष्ठी) मां कात्यायनी - हरा रंग

मां कात्यायनी की पूजा नवरात्रि के छठे दिन होती है। यह रंग प्रकृति, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। मां कात्यायनी की पूजा के समय आप हरे रंग के वस्त्र धारण करें। 

सातवां दिन (सप्तमी) मां कालरात्रि - ग्रे रंग 

मां कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन होती है। इस दिन ग्रे रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग संतुलन और धैर्य का प्रतीक है। नवरात्रि की सप्तमी तिथि शनिवार के दिन है। इस दिन ग्रे रंग पहनने से भावनाओं में संतुलन बना रहता है।

आठवां दिन (अष्टमी) मां महागौरी - बैंगनी रंग

अष्टमी का दिन मां महागौरी को समर्पित होता है इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग पहनना बहुत शुभ माना जाता है। यह रंग भव्यता, समृद्धि, वैभव और धन का प्रतीक माना जाता है।

नौवां दिन (नवमी) - गहरा हरा

नवमी का दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह रंग आत्मविश्वास, करुणा और ताजगी का प्रतीक माना जाता है।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK