Chandrayaan-3 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने विक्रम लैंडर की एक और तस्वीर जारी की है। जारी की गई तस्वीर प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे से ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रज्ञान रोवर ने बुधवार सुबह 15 मीटर दूर से कैमरे में विक्रम की तस्वीर कैद की। इसरो ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी कर रहा है और रोवर पर लगे एक उपकरण से पता चला है कि चांद पर सल्फर मौजूद है। इसके साथ ही अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप ने सल्फर एस के साथ ही अन्य छोटे तत्वों पता लगाया है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…