Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर लैंड होते ही भारत ने इतिहास रच दिया। लेकिन अब इसमें लोगों के मन में सबाल ये खड़ा है कि रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर काम क्या करेगा और कब तक करेगा। आपको बता दूं अब सबकी नजरें रोवर प्रज्ञान पर ही हैं। विक्रम लैंडर के अंदर मौजूद रोवर प्रज्ञान बाहर निकल चुका है, जो स्थितियां सामान्य होने के बाद चांद की सतह पर चलेगा। चंद्रयान-3 के लिए आने वाले 14 दिन बहुत अहम होने वाले हैं। रोवर और लैंडर से जो जानकारी इसरो को मिलेगी, वह 14 दिनों तक ही होगी, क्योंकि चांद को पूरी रोशनी सिर्फ इसी दौर में मिलेगी। लैंडर और रोवर इन दिनों में पूरी सक्रियता के साथ इसरो को सूचनाएं भेजेगा।
दरअसल, 14 दिनों के बाद चांद पर रात हो जाएगी। यह रात कोई एक दिन के लिए नहीं बल्कि पूरे 14 दिनों तक के लिए होगी। रात होते ही यहां बहुत अधिक ठंड होगी। चूंकि, विक्रम और प्रज्ञान केवल धूप में ही काम कर सकते हैं, इसलिए वे 14 दिनों के बाद निष्क्रिय हो जाएंगे।
ISRO Succeds in Bringing Back Chandrayaan-3 Propulsion Module To Earth Orbit ...
Aditya L1: India Successfully Launches Sun Mission, Completes Second Earth-Bound Manouvre ...
Chandrayaan-3 के नायक और ISRO चीफ S. Somnath का Indigo Flight में शानदार ...
Aditya L1 Mission: ISRO Ready to Launch the Solar Space Mission ...