Char Dham Yatra Guidelines: जानें गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ के दर्शन का महत्व और चार धाम यात्रा के नियम

31 May, 2024
Pinterest Char Dham Yatra Guidelines: जानें गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ के दर्शन का महत्व और चार धाम यात्रा के नियम

Char Dham Yatra Guidelines: चार धाम यात्रा का बहुत महत्व होता है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन और पूजा करने से सभी समस्याओं का निदान होता है। यह स्थल बहुत पवित्र माने जाते हैं। इन स्थलों के दर्शन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त चार धाम की यात्रा पर के लिए आते हैं। इस कारण सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जाते हैं। साथ ही यात्रियों को कुछ नियमों का पालन करना होता है। आइए जानते हैं चार धाम यात्रा के नियम और महत्व।

चार धाम यात्रा के नियम 

चार धाम यात्रा में हर साल लाखों की संख्या में लोग आते हैं। यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए और दुर्घटना से बचाने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की जाती है और नियम कानून बनाए जाते हैं। इस नियम कानूनों का पालन हर व्यक्ति को करना होता है। जैसे की साल 2024 में प्रशासन ने चार धाम यात्रा के नियम बनाएं हैं। इनमें प्रमुख हैं नियम है की रात के 11 बजे से यात्रा प्रतिबंधित कर दी जाएगी। कोई भी यात्री शाम 5 बजे के बाद जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए नहीं जा सकता। इसके अलावा रात 8 बजे के बाद कोई भी यात्री किसी भी वाहन को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम तक नहीं ले जा पाएगा। साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुबह 4 बजे ही जा सकेंगे और 5 बजे के बाद कोई भी पैदल नहीं जा सकेगा। सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रा में जानें वाले वाहन में किसी प्रकार के नाम व पदनाम के बोर्ड व सायरन व हूटर, लाल, पीली व नीली बत्ती प्रतिबंधित है। इसके अलावा प्रेशन हार्न, मल्टी ओन हार्न और चकाचौंध लाइट का प्रयोग पर भी रोक लगा दी थी। वहीं चार धाम की यात्रा पर जानें से पहले सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्टेशन कराना भी ज़रुरी है।

चारधाम यात्रा का महत्व 

चार धाम की यात्रा का बहुत महत्व है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति चार धाम की यात्रा करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। मनुष्य जन्म और मृत्यू के चक्र से मुक्त हो जाता है। कहा जाता है कि हर व्यक्ति को जीवन में एक बार चार धाम की यात्रा करनी चाहिए। चार धाम की यात्रा जीवन भर के पापों को नाश करती है। इसलिए दुनिया भर से लाखों की संख्या में भक्त यहां आते हैं। यह पवित्र धाम हिमायल की चोटियों पर स्थित हैं। चार धाम यात्रा से शारीरिक समस्याओं का भी निदान होता है। चार धाम की यात्रा पैदल करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है।

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और लोकमान्यताओं पर अधारित हैं। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK