COVID-19 latest Updates/ Coronavirus Vaccine News: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 (COVID-19 Cases India ) के 12,899 मामले सामने आये हैं। वहीं इन 24 घंटों के अंदर 17,824 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 107 लोगों की मौत (Corona death) भी हुई है। अब तक 1 करोड़ 7 लाख 90 हजार पॉजिटिव केस (Coronavirus Positive Cases) सामने आ चुके हैं। वहीं 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग डिस्चार्ज (Corona Discharge cases in india) हुए हैं। अब तक इस वायरस से 1,54, 703 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस अब भी 1 लाख 55 हजार (Coronavirus active Cases India) से ज्यादा हैं। वहीं भारत का रिकवरी रेट (Coronavirus Recovery Rate) 97 प्रतिशत से ज्या्दा है। भारत में वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी, तब से अब तक 45 लाख 93 हजार से ज्या्दा लोगों को कोविड का टीका लगा चुका है। इसी बीच आज नीति आयोग के सदस्य वीकेपॉल ने बताया स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोनावायरस की दूसरी डोज अब 13 फरवरी से दी जाएगी। अब तक दुनिया भर में कोरोनावायरस के 10 करोड़ 41 लाख मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 22.5 लाख लोगों की जान जा चुकी है।