Current Affairs 21 December 2023: राष्ट्रीय भूविज्ञान डेटा रिपोजिटरी पोर्टल लांच, शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान

21 Dec, 2023

Current Affairs 21 December 2023: पढ़ें 21 दिसंबर 2023 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं  के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें 

राष्ट्रीय भूविज्ञान डेटा रिपोजिटरी पोर्टल किसने लांच किया? 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूविज्ञान डेटा रिपोजिटरी पोर्टल को लांच किया। यह पूरे भारत में भू-स्थानिक जानकारी तक पहुँचने, साझा करने और उसका विश्लेषण करने के लिए एक व्यापक ऑनलाइन प्लेटफार्म है।

हाल ही में भारत ने किस क्षेत्र में अपने पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान की शुरुआत की है?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आर्कटिक क्षेत्र के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान की शुरुआत की। पहले शीतकालीन भारतीय अभियान में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट आर्कटिक क्षेत्र में भाग लेगा।

किसे हाल ही में भूटान के प्रतिष्ठित नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया?

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए भूटान के प्रतिष्ठित नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। पूनम पंजाब कैडर की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK