Current Affairs 29 August 2023: पढ़ें 29 अगस्त 2023 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। खेल दिवस महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद हॉकी के एक बड़े खिलाड़ी थे। उनका जन्म 1905 में प्रयागराज में हुआ था। यह दिन एथलीटों के योगदान, दृढ़ संकल्प और असाधारण उपलब्धियों को याद करने के लिए मनाया जाता है।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चैंपियनशिप के पिछले 18 आयोजनों में कोई भी भारतीय टॉप पर नहीं पहुंच सका था। पिछले साल यूजीन में नीरज ने सिल्वर मेडल जीता था। साथ ही नीरज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक से अधिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए है।