Current Affairs 29 February 2024: पढ़ें 29 फरवरी 2024 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
भारत के महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन गगनयान मिशन के लिए 4 अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा कर दी गयी है। इसमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल है।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 का आयोजन बार्सिलोना, स्पेन में 26 से 29 फरवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है।
नामीबियाई क्रिकेटर जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने केवल 33 गेंदों पर T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक बनाकर क्रिकेट इतिहास रच दिया है।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वैगनर ने साल 2012 में पदार्पण किया था।