Delhi Rains: मानसून के एक बार फिर से सक्रीय होने से देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई है। जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली में भी हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या हुई। इसी के साथ अब हथनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिसकी वजह से राजधानी में बाढ़ का खतरा बन रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 53 हजार क्यूसेक ये ज्यादा पानी छोड़ा गया है जिससे जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।