Dhanteras 2024 Shubh Muhurat : धनतेरस हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो आयुर्वेद के देवता हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा और खरीदारी करने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।
खरीदारी का मुख्य मुहूर्त: 29 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10:31 बजे से 30 अक्टूबर, 2024 को सुबह 06:32 बजे तक।